बरेली

Bareilly News: कक्षा छह व नौ के विद्यार्थियों में भाषा गणित की समझ का होगा आकलन

Connect News 24

बरेली। तीन नवंबर से कक्षा छह और नौ के विद्यार्थियों में भाषा और गणित के प्रति समझ का आकलन किया जाएगा। डीएलएड व बीएड प्रशिक्षुओं को जिलेभर में सर्वेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 35 शिक्षकों को सर्वेक्षण अधिकारी नियुक्त करने के साथ ब्लॉक स्तर पर बीईओ की भी ड्यूटी लगाई गई है।

डीआईओएस देवकी सिंह के मुताबिक निपुण लक्ष्य अब सिर्फ कक्षा तीन तक ही सीमित नहीं हैं। जिले के 1161 विद्यालयों में कक्षा छह व नौ के विद्यार्थियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। यहां फील्ड इन्वेस्टिगेटर तैनात किए जाएंगे। ये विद्यार्थियों की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। उतार-चढ़ाव और सुधारात्मक स्थितियों का आकलन करेंगे।

इस प्रक्रिया का निर्देशन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से किया जाएगा। चयनित स्कूलों में 522 माध्यमिक के और 639 बेसिक के हैं। चयनित प्रशिक्षु व शिक्षक विद्यार्थियों से संवाद करके उनमें भाषा और गणित के प्रति समझ की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेंगे।

एनसीईआरटी के निर्देशन में यह सर्वे किया जाएगा। इसके जरिये स्टेट एजुकेशनल एचीवमेंट सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) व जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को दी गई है। डायट में चयनित प्रशिक्षुओं व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। – मनोज कुमार, प्राचार्य, डायट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button