शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST

शाहजहांपुर। लखनऊ के निजी अस्पताल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थाना रोजा क्षेत्र के गांव मुकरमपुर निवासी अतुल यादव ने बताया कि पत्नी मोनिका यादव (38) को करीब पांच दिन पहले डेंगू हुआ था। अतुल के मुताबिक वे लोग लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मोनिका का इलाज करा थे। शुक्रवार रात इलाज के दौरान मोनिका की मौत हो गई। मोनिका के पिता शिवशंकर यादव ने बताया कि उनकी बेटी के बीमार होने की सूचना उनके ससुराल वालों ने उन्हें नहीं दी। जबकि ससुराल गांव में ही है। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। रोजा थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि मायके वालों के शक जताने पर शव का पोस्टमार्टम करा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button