रामपुर

Rampur News: सराफा बाजार में दिख रही करवाचौथ की चमक

Connect News 24

रामपुर। करवाचौथ की चमक सराफा बाजार में दिखाई दे रही है। त्योहार से पहले महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। सराफा की दुकानों में रंग-बिरंगे नगों में बिछुए महिलाओं की खास पसंद बन रहे हैं। सोने की अंगूठी, बालियां व कंगन भी करवाचौथ के खास मौके पर पत्नी को उपहार देने के लिए पति खरीद रहे हैं। सराफा बाजार में पूरे दिन भीड़ उमड़ रही है।

शहर के चांदी वाला ज्वेलर्स के परितोष कुमार बताते हैं कि इस बार लोग शुद्धता को तरजीह दे रहे हैं। 92.50 प्रतिशत शुद्ध चांदी और 91.60 प्रतिशत सोने के आइटम की मांग काफी ज्यादा है। कारोबारी ने बताया कि नई तकनीक के बूते पक्की चांदी और सोने में फैंसी ज्वेलरी तैयार हो रही है। विभिन्न डिजायनर बिछिया-पायल की जबरदस्त मांग है। इसके अलावा ओपन कट नगीने की ज्वेलरी, थाई बैंड्स, ब्रेसलेट्स, कड़े, अंगूठियां, पेंडेंट्स, नेकलेस की अच्छी-खासी मांग है।

महिलाएं चांदी के करवा को भी पसंद कर रही हैं। करवाचौथ के इस त्योहार सराफा कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसके बाद धनतेरस और दीपावली से भी व्यापारी अच्छे व्यवसाय की उम्मीद लगाए हैं। शहर के पुराना गंज, नया गंज, ज्वाला नगर, सिविल लाइंस आदि स्थानों पर सराफा की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

बोले सराफा कारोबारी

नवरात्र के बाद से कारोबार में रौनक लौटी है। करवा चौथ पर महिलाएं सोने व चांदी के विभिन्न आभूषण पसंद कर रही हैं। अच्छा कारोबार होने की पूरी उम्मीद है।

– परितोष कुमार, चांदी वाला ज्वेलर्स

बाजार में चांदी के करवा की अधिक डिमांड है। इसकी कीमत 5000 से लेकर 10 हजार रुपये तक है। इसके अलावा सोने की अंगूठी, बाली, पेंडेंट्स, नेकलेस की अच्छी-खासी मांग है।

– इंद्रजीत कौर, हेमकुंड ज्वेलर्स


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button