पीलीभीत

Pilibhit News: प्रशासन की कार्रवाई के बाद डीएम से मिले लोग, दस्तावेज दिखाए

Connect News 24

पीलीभीत। बरहा में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने के मामले में कुछ लोगों ने बुधवार को डीएम से मुलाकात की।

शहर में अवैध कॉलोनी को लेकर शासन स्तर तक शिकायतें होने के बाद मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस फोर्स के साथ बरहा में एक कॉलोनी के गेट को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद बुधवार को कुछ लोगों ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से मुलाकात कर अपनी बात रखी। सभी ने काॅलोनी से संबंधित कागजात दिखाए। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रपत्रों की जांच करने और साक्ष्यों की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button