शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वॉलीबाल में तक्षशिला रहा विजेता

Connect News 24

Takshila was the winner in volleyball

रोजा के रेलवे मैदान में वॉलीबाल खेलते ​खिलाड़ी। संवाद

शाहजहांपुर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तीसरे दिन बुधवार को रोजा स्थित रेलवे मैदान में वालीबाल और ताइक्वांडो के मैच हुए। इसमें तमाम स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वालीबाल बालिका वर्ग में तक्षशिला पब्लिक स्कूल विजेता और कृभको उपविजेता रहा। बालक वर्ग का परिणाम नहीं आ सका।

वॉलीबाल का सेमीफाइनल और फाइनल मैच दो नवंबर को रोजा के रेलवे मैदान में ही होगा। साथ ही फुटबॉल मैच खेला जाएगा। ताइक्वांडो में रोहित, अमान, आशीष, स्पर्श, कार्तिक, सुहैल, नादिर हैदर, अध्ययन, आदर्श, अनुकूल, दिव्यांशी, आयुषी आदि ने स्वर्ण तो वृद्धि, प्रज्ञा, आराध्या, स्तुति, आस्था, श्रेया आदि ने सिल्वर पदक जीता। मुख्य अतिथि एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि ताइक्वांडो से बच्चों का शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी तेजी से होता है। इस मौके पर उद्यमी विनय अग्रवाल, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र त्यागी, डॉ. पुनीत मनीषी, डॉ. सुरेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, विपिन अग्निहोत्री, सचिन प्रेमी, नादिर, मयंक मिश्रा, राहुल मित्रा, पंकज सिंह, शमीम अहमद, अरविंद सिंह, प्रमोद पांडेय, अमिता पांडेय, कुंदन, पीयूष मिश्रा, विनय, मृदुल गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, अंकुर मिश्रा, अनिल आवस्थी, सोनल शर्मा, आदित्य शुक्ला, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

रोजा के रेलवे मैदान में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद

रोजा के रेलवे मैदान में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button