बरेली

Bareilly: परिवहन में मुर्गे-मुर्गियों का वजन नियंत्रित करेगा कैरी कंफर्ट, वैज्ञानिकों ने बनाया पाउडर

Connect News 24

Carry Comfort will control the weight of chickens in transportation

Poultry Farming
– फोटो : Istock

विस्तार

मुर्गे-मुर्गियों को स्लॉटरिंग (काटने) के लिए ले जाने के दौरान वजन 10 फीसदी तक कम हो जाता है। बरेली के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) इज्जतनगर की ओर से विकसित कैरी कंफर्ट पाउडर इस समस्या से निजात दिलाएगा।

वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े के मुताबिक पोल्ट्री फार्म से बिक्री के बाद मुर्गे-मुर्गियों को बेहद अव्यवस्थित तरीके से स्लॉटरिंग के लिए ले जाया जाता है। बिक्री के दौरान और स्लॉटर से पहले उनका वजन होता है। इसमें 10 फीसदी तक का अंतर हो जाता है। इसकी वजह तलाशने के साथ ही उसके निराकरण के लिए वर्ष 2019 में शोध शुरू हुआ था।

इसमें खानपान के साथ मानसिक स्थिति, रहन-सहन आदि कारकों का बारीकी से अध्ययन करने पर पता चला कि फार्म में आराम से रहने के बाद अचानक परिस्थितियां बदलने से मुर्गे-मुर्गियों का मानसिक तनाव कई गुना बढ़ जाता है। इसका शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और उनका वजन कम होने लगता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button