पीलीभीत

Pilibhit News: चांद देखकर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का निर्जला व्रत

Connect News 24

Seeing the moon, the married women broke the waterless fast of Karva Chauth.

शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी मंदिर पर पूजा करती महिलाएं । संवाद

पीलीभीत। करवाचौथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा। शाम को छलनी से देखकर चांद देखने के बाद ही सुहागिनों ने व्रत खोला। पूरे दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए भूखी प्यासी रहीं।

करवाचौथ को लेकर कई दिन से तैयारियां चल रहीं थीं। बुधवार को सुहागिनों ने करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखा। घरों में पूरे दिन शाम को होने वाली पूजा की तैयारियां चलती रहीं। पकवान बनाने के साथ पूजा का सामान सजाया गया। शाम को अशोक कॉलोनी स्थित मंदिर समेत कई मंदिरों में सुहागिनों ने सजधज कर सामूहिक पूजा अर्चना की। सूरज डूबने के बाद सुहागिनें चंद्रमा के दर्शन का इंतजार करने लगीं। शाम सात बजे के बाद पति भी छतों पर जाकर चांद का इंतजार करते नजर आए। करीब 8:23 बजे चंद्रमा के नजर आते ही चांद निकलने का शोर मच गया। कई लोगों ने तो आतिशबाजी भी की।

सुहागिनों ने छलनी से चांद देखकर अर्घ्य दिया और मां गौरी की पूजा की। पूजा अर्चना के बाद पति का दीदार किया। नव विवाहिताओं ने परिवार में बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद महिलाओं ने अन्न-जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया।

बीसलपुर। बुधवार को रात में चंद्रमा के दर्शन होने पर विवाहिताओं ने व्रत रहकर अपने पतियों की पूजा अर्चना की और उनके दीर्घायु होने की कामना की। उसके बाद विवाहिताओं ने अपना व्रत तोड़ा। इस मौके पर विवाहिताओं ने करवाचौथ से जुड़ी कहानियां भी सुनाईं। दियोरिया, चुर्रासकतपुर, अमृता खास, रढ़ैता, गुलैंदा, बौनी, खरगापुर, मानपुर, मकरंदापुर, टिकरी, जोगीठेर आदि क्षेत्रों में भी दुकानों पर इस पर्व से संबंधित सामग्री की जमकर बिक्री हुई।

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना का व्रत रखा। शाम को चांद दर्शन के बाद घरों में पूजा हुई। पर्व को लेकर बाजार में बुधवार को खरीददारों की भीड़ रही। कुछ पुरुषों ने भी अपनी पत्नियों के साथ व्रत रखा।

ब्यूटी पार्लरों में सुबह से ही रही भीड़

करवा चौथ वाले दिन ब्यूटी पार्लरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ दिखी। दिन भर महिलाएं सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों पर जाती रहीं। नव विवाहिताओं में करवाचौथ को लेकर ज्यादा क्रेज देखा गया। महिलाओं ने फेसियल, मैनीक्योर, हेयर ट्रीटमेंट, आइब्रो शेपिंग, वैक्सिंग, हेयर कलरिंग, स्पा ट्रीटमेंट आदि कराया। कुछ महिलाओं ने घर पर ही शृंगार कराया।

शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी मंदिर पर पूजा करती महिलाएं । संवाद

शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी मंदिर पर पूजा करती महिलाएं । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button