पीलीभीत

Pilibhit News: रामलीला और मेडिकल कॉलेज रोड तो सुधरी, बाकी जगह गड्ढे ही गड्ढे

Connect News 24

Ramlila and Medical College Road have improved, but there are potholes everywhere else.

शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली रोड पर होता कार्य । संवाद

पीलीभीत। शासन की तरफ से दीपावली से पहले गड्ढा मुक्त अभियान चलाने के निर्देश के बाद शहर में रामलीला रोड पर पैचवर्क कराया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज की सड़क को हॉटमिक्स से बनाया गया है। इसके अलावा शहर में किसी अन्य सड़क की हालत में सुधार नहीं हो सका है। शहर के कुछ मार्गों पर लंबे समय से गड्ढे बरकरार हैं।

शहर को पूरनपुर हाईवे से जोड़ने वाली रामलीला रोड अर्से से उधड़ी पड़ी थी। बरसात में तो यहां इतने गहरे गड्ढे हो गए थे कि निकलना मुश्किल हो गया था। यहां नई सड़क बनने पर ही काम चलेगा, फिलहाल पैचवर्क कराया गया है। इससे भी लोगों को काफी राहत मिली है। इस मार्ग से रोजाना करीब पांच छह हजार लोग निकलते हैं।

इसके अलावा मेडिकल काॅलेज को जाने वाली सड़क भी उधड़ी पड़ी थी। यहां अब हॉटमिक्स से सड़क बनाई गई है। इससे मेडिकल कॉलेज आने व जाने वाले लोगों को काफी सुविधा हुई है। खास तौर पर हड्डी टूटे मरीजों व गर्भवतियों को राहत मिली है। टनकपुर हाईवे से लेकर अंदर मेडिकल कॉलेज तक हॉटमिक्स से सड़क बनाई गई है।

गैस चौराहे से लाल रोड तक गड्ढे ही गड्ढे

यशवंतरी मंदिर वाली सड़क तो बन गई, लेकिन गैस चौराहे से बिजली घर चौराहा होते हुए लाल रोड तक पूरी सड़क खराब है। लंबे अर्से से यह सड़क खराब पड़ी है। कई जगह गड्ढे हैं, लेकिन अधिकारियों ने अब तक इस सड़क को बनवाने की सुध नहीं ली है।

सुगनढ़ी से नई बस्ती चौराहे तक सड़क खस्ताहाल

सुनगढ़ी से लेकर नई बस्ती चौराहे तक सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। इसके अलावा नई बस्ती चौराहे से पहले पड़नी वाली पुलिया पर ठोकर सी बन चुकी है। इसे पिछले कई वर्षों से सही नहीं कराया गया है। इस पुलिया पर कई बार लोगों के वाहनों में भी नुकसान हो चुका है, तो वहीं आए दिन ठेले, ई-रिक्शा आदि के पहिए खराब होते रहते हैं।

शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली रोड पर होता कार्य । संवाद

शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली रोड पर होता कार्य । संवाद

शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली रोड पर होता कार्य । संवाद

शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली रोड पर होता कार्य । संवाद

शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली रोड पर होता कार्य । संवाद

शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली रोड पर होता कार्य । संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button