Bareilly News: मॉल से चार लोगों ने उड़ाया चालीस हजार का सामान
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में आए चार लोगों ने बादाम, घी और लोशन सहित चालीस हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। मैनेजर की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हरुनगला में बीसलपुर रोड पर रिलांयस स्मार्ट प्वाइंट का स्टोर है। स्टोर मैनेजर महेंद्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि रोज स्टोर के सामान की गिनती कराई जाती है। कुछ दिन पहले स्टोर के सामान की गिनती की गई तो चार सामान कम पाए गए। स्टोर से आलिव ऑयल के 15 पैकेट, घी के 18 पैकेट, लोशन के 20 पैकेट, बादाम के 18 पैकेट गायब थे। स्टोर के कैमरे की जांच की गई तो पता चला कि स्टोर में चार लोग दिन में ग्राहक की तरह आए और यह सामान चोरी कर ले गए। मैनेजर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



