Pilibhit News: छात्र-छात्राओं ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

लिटिल एंजिल्स स्कूल के बार्षिकोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे । संवा
पीलीभीत। शहर के लिटिल एंजेल्स स्कूल में शनिवार को 26वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एनसी पाठक, उप प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना, कोऑर्डिनेटर नीना मल्होत्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
श्री गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद सेलिब्रेशन डांस, भारत दर्शन डांस, जिंदगी ने पहनी है मुस्कान, खोल दे पंख, हिंदी नाटक वीर अभिमन्यु ,क्लासिकल डांस, इंग्लिश प्ले, मां काली आदि कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां हुई। वर्ष 2022-23 के टॉपर को सम्मानित किया गया। प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय 26 वर्ष पूरे कर चुका है।कार्यक्रम के दौरान प्रदीप, मसूद, आनंद ,सूरज, हरपाल, दिव्यांशु, प्रिंसपाल आदि मौजूद रहे। संवाद



