Atul Maheshwari Scholarship Exam: बेहतर कॅरियर को रामपुर में 557 ने दी परीक्षा, डेढ़ घंटे में पूछे 100 प्रश्न

रामपुर में परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं
– फोटो : संवाद
विस्तार
आंखों में बुलंदियों को छूने का सपना लेकर छात्र-छात्राओं ने रामपुर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। रविवार की सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हो गई थी। माला सिनेमा रोड स्थित हादी एकेडमी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। रामपुर में 557 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा शुरू होने से करीब घंटे पहले ही कॉलेज पहुंच गए थे। छात्रों को परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए केंद्र में जगह-जगह बैठक व्यवस्था के पंफ्लेट चिपकाए गए थे। परीक्षा में सौ प्रश्न पूछे गए जिसका जवाब छात्रों को पेन से ओएमआर शीट पर देना था। निगेटिव मार्किंग न होने से छात्रों को काफी राहत रही।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के दूसरे चरण की परीक्षा पांच नवंबर को 38 शहरों के 45 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा की सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 38 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे।
परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित था। हर वर्ष की तरह इस बार भी लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 29 अक्तूबर, को 37 शहरों के 37 केंद्रों पर 19 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस द्वारा भेजे गए थे।

