पीलीभीत

VIDEO : पीलीभीत में गांव के समीप खेतों पर काम रहे थे किसान, तभी अचानक आ गया टाइगर

Connect News 24

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से बाहर खेतों में बाघ की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। रविवार की दोपहर जब गजरौला क्षेत्र के गांव वेवाह फॉर्म में लोग खेतों में काम कर रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर दूरे दूसरे खेत में टहल रहे बाघ पर पड़ी। बाघ को देखकर ग्रामीण शोरगुल करते हुए अन्य लोगों को सचेत करने लगे। बाघ खेतों से होता हुआ गांव के पास बरसाती नाले में घुस गया। बाघ नाले में ही घूमता रहा। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिन्ह को ट्रेस किया। टीम की मौजूदगी में भी बाघ नाले में ही चहलकदमी करता रहा। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button