बदायूं
Budaun News: आबकारी टीम ने बरामद की 145 लीटर अवैध शराब
बदायूं। जिला आबकारी अधिकारी आरके तिवारी ने सोमवार सुबह निरीक्षकों की टीम के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय में छापा मारा। एक महिला को अवैध शराब की बिक्री करते गिरफ्तार किया गया। मौके से बरामद लहन नष्ट कराया गया।
इसके अलावा स्थानीय पुलिस के साथ थाना बिसौली, मुज़ारिया, उघैती और हज़रतपुर में छापा मारकर 145 लीटर अवैध शराब बरामद कर पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान सदर क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक राहित शर्मा, सुनील सिंह, प्रकाश, और परमहंस आदि मौजूद रहे। संवाद


