Budaun News: युवती की मदद से किया बेटी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। इस्लामनगर के एक बुजुर्ग ने पौत्री के अपहरण के आरोप में उसके पिता और एक युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनका बेटा युवती के साथ परिवार से अलग रहता है। युवती के चक्कर में उसने अपनी पत्नी को भी छोड़ दिया है। इससे उन्होंने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया है। हालांकि 12 दिन बाद उनकी पौत्री वापस आ गई, लेकिन आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए हैं।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा निवासी महानंद ने बताया कि उनका बेटा अरविंद इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में अस्पताल चलाता है। उसके यहां एक युवती स्टाफ नर्स का काम करती है। काफी समय से दोनों साथ रह रहे हैं, जबकि अरविंद शादीशुदा है। उसकी सात साल की बेटी अंशु और पत्नी महानंद के पास रहती है। उन्होंने अंशु का एक निजी स्कूल में प्रवेश करा दिया है। उसकी पढ़ाई-लिखाई का खर्चा भी वही उठा रहे हैं।
महानंद ने बताया कि उनकी पौत्री अंशु 19 अक्तूबर को स्कूल गई थी। जब वह लौटकर नहीं आई तो उन्होंने रिक्शा वाले से पूछा। उसने बताया कि अंशु को एक युवती अपने साथ ले गई है। छानबीन की तो पता चला कि अंशु का अरविंद ने युवती की मदद से अपहरण कराया है। एक नंबवर को अंशु वापस आ गई। अब महानंद ने थाना इस्लामनगर में अरविंद और युवती के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


