बदायूं
Budaun News: ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ी मेटाडोर, चालक घायल
उझानी। बदायूं रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार मेटाडोर पीछे से ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में मेटाडोर चालक घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा बदायूं रोड पर जिरौली के पास सुबह सात बजे हुआ। मेटाडोर में दाल के कट्टे लदे थे। हादसे में मेटाडोर का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। मेटाडोर चालक सहसवान मोहल्ला शहबाजपुर निवासी फरीद (25) घायल हो गया। पुलिस ने फरीद को मेटाडोर से बाहर निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज मुकेश त्यागी ने बताया कि घायल फरीद की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद


