Bareilly News: कोई मांगे खाद के ज्यादा दाम तो शिकायत करें किसान
बरेली। जनपद में खाद का संकट नहीं होेने का दावा किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अगर कहीं खाद की कमी है, तो तत्काल फोन कर अवगत कराएं, खाद भेजी जाएगी। अगर कोई विक्रेता तय मूल्य से अधिक कीमत वसूलता है, तो शिकायत करें। दुकानदार का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा और कार्रवाई भी होगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी की फसलों के लिए अभी पर्याप्त समय है। खाद की कोई कमी नहीं है। कहीं कमी हो तो दिन में 10 से शाम को पांच के बीच 8126423416 नंबर पर कॉल करके कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अगर समस्या का समाधान न हो तो जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9454653007 पर शिकायत दर्ज कराएं।
बताया किया 21601 मीट्रिक टन यूरिया, 3544 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। प्रधानमंत्री प्रणाम योजना के अंतर्गत किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उर्वरक का प्रयोग घटाकर प्राकृतिक एवं जैविक तरीके से खेती के लिए प्रोत्साहन और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह हैं खाद की कीमतें
डीएपी – 1350
यूरिया – 266.50
एनपीके (12-32-16) 1470
(कीमत रुपये प्रति पैकेट)



