VIDEO: नौचंदी एक्सप्रेस में वसूली, टीटीई ने सीट के बदले यात्रियों से लिए रुपये, डीआरएम ने दिए कार्रवाई के आदेश
वायरल वीडियो में रुपये लेते दिख रहा टीटीई
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद टीटीई कमाई के रास्ते खोजने लगे हैं। प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में सीट के बदले यात्रियों से वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। मामला संज्ञान में आने पर मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम आरके सिंह ने वाणिज्य निरीक्षक को मामले की जांच कर टीटीई के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। वायरल वीडियो बरेली से मुरादाबाद के बीच का बताया जा रहा है।
नौचंदी एक्सप्रेस सोमवार को तीन घंटे देरी से तड़के 3:40 बजे बरेली आई थी। सुबह पांच बजे ही ट्रेन के कोच नंबर बी-2 का एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो वायरल हो गया। एक्स (ट्विटर) पर वीडियो के साथ डीआरएम आरके सिंह से भी शिकायत की गई।



