Pilibhit News: छात्र की मौत पर आक्रोश, शव को सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम; हत्या का आरोप
छात्र के परिजनों से वार्ता करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में तीन नबंवर को लापता हुए किशोर का शव सोमवार को गांव के पास नाले में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से किशोर की मौत होना आया, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार दोपहर को करीब 12 बजे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया सितारगंज निवासी प्रेमशंकर का 16 वर्षीय पुत्र अंकित तीन नबंवर को लापता हो गया। वह 11वीं का छात्र था। उस दिन वह स्कूल गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। सोमवार को बीसलपुर कस्बे के डिग्री कॉलेज रोड पर नाले में उसका शव मिला।
ये भी पढ़ें– Pilibhit News: बीसलपुर में चार दिन से लापता छात्र का शव नाले में मिला, पीठ पर टंगा था स्कूल बैग