रामपुर
आजम खां का एक और किला ध्वस्त: स्वार से अपना दल (एस) के शफीक अंसारी जीते, सपा की अनुराधा चौहान को दी शिकस्त

पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना और भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के साथ शफीक अहमद अंसारी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने सपा की उम्मीदवार अनुराधा चौहान को 8724 मतों से मात दी है। इस जीत के साथ भाजपा गठबंधन ने आजम खां का एक और मजबूत किले पर कब्जा कर लिया और शफीक अंसारी को प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित मुस्लिम विधायक बन गए हैं।