Pilibhit News: रामलीला मैदान में लगेगा आतिशबाजी का बाजार, 180 अस्थायी लाइसेंस जारी
पीलीभीत। दिवाली पर लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों के लिए लाटरी सिस्टम से 180 लोगों को प्रशासन ने अस्थायी लाइसेंस बृहस्पतिवार को जारी किए गए। आज से रामलीला मैदान में दुकानें लगनी शुरू हो जाएंगी।
दिवाली कोे लेकर लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों का प्रशासन की ओर से अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाता है। लाइसेंस के लिए कई दिन से एसडीएम सदर कार्यालय में आवेदन हो रहे थे। आवेदनों का अग्निशमन विभाग की ओर से सत्यापन कराया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को लाटरी सिस्टम से लाइसेंस जारी कर दिए गए।
एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने बताया 180 लोगों को अस्थायी लाइसेंस दिया गया है। 10 लोग नहीं पहुंच सके थे, उनको आज दिया जाएगा। दुकानें इस बार भी राम लीला मैदान में आज से लगनी शुरू हो जाएंगी। सभी लाइसेंस धारकों को सुरक्षा के अनुसार दुकानें लगाने के लिए कहा गया है।

