Pilibhit News: दीप सज्जा प्रतियोगिता में यश वर्मा रहे प्रथम

चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विघा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित दीप सज्जा प्रतियोगिता में प्रति
पीलीभीत। दिवाली के अवसर पर चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में कला अध्यापक चांदगीराम वर्मा के निर्देशन में बृहस्पतिवार को दीप सज्जा प्रतियोगिता हुुई।
प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 90 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 10 के छात्र यश वर्मा, द्वितीय स्थान पर प्रिंस एवं ऋषराज रहे और तृतीय स्थान पर अमन एवं हर्षित प्रभाकर रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करते हैं। हमें इस प्रकार के पर्व एवं त्योहार पर कार्यक्रम कर छात्रों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देना चाहिए। इस मौके पर निर्णायक संजीव पाराशरी, आचार्य जगदीप कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, मीडिया प्रमुख तनु अग्निहोत्री और संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
दीया सजाओ प्रतियोगिता में आकाशदीप जीते
अमरिया। श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज बड़ापुर में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने दीपक सजाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। कक्षा 6 से 10 तक जूनियर वर्ग में एवं कक्षा 11 से 12 के सीनियर वर्ग में। कक्षा 12 के छात्र आकाशदीप प्रथम और रश्मि गोतमी द्वितीय रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह विर्क, अध्यापक लेखराज, आरबी लाल आदि मौजूद रहे। संवाद

चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विघा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित दीप सज्जा प्रतियोगिता में प्रति

