Bareilly News: दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग तैयार, जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, रविवार को भी खुलेगी ओपीडी

जिला संयुक्त चिकित्सालय बरेली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दिवाली के मद्देनजर जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को 24 घंटे इलाज मुहैया होगा। घटना-दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज देने के लिए इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को शिफ्ट वार तैनाती कर दी गई है। साथ ही एंबुलेंस की भी सुविधा दुरुस्त की गई है।
जिला अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। रविवार को अवकाश का दिन है लेकिन ओपीडी दोपहर 12 बजे तक खुलेगी। उसके बाद इमरजेंसी में चार डॉक्टर रहेंगे। इसमें एक फिजीशियन, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ रहेंगे।
इमरजेंसी वार्ड में दस बेड खाली करवाए गए हैं। साथ ही बर्न वार्ड में भी इतने ही बेड खाली हुए हैं। यहां अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती कर दी है। ड्रेसिंग का भी पूरा इंतजाम किया गया है। पर्याप्त मात्रा में दवाएं स्टोर की गई हैं। 108 एंबुलेंस मरीजों के लिए अस्पताल में हर समय तैयार रहेगी।


