रामपुर

Rampur News: पति बने विधायक, पत्नी पालिकाध्यक्ष

Connect News 24

रामपुर। स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जहां अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी ने जीत हासिल की है। वहीं उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीत गई हैं। रेशमा भी अपना दल (एस) के टिकट पर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़़ रही थीं। रेशमा परवीन अंसारी 2017 में भी पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीती थीं।शनिवार का दिन अंसारी परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा। शफीक अंसारी जहां विधायक बन गए, वहीं उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीत गईं। दोनों की जीत से खुशियां दोगुनी हो गई हैं। शफीक ने सभासद से विधायक तक का सफर तय किया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button