शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: परिवार गया अस्पताल, चोर कर गए माल साफ

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 14 Nov 2023 12:08 AM IST

The family went to the hospital, the thieves stole the goods

शाहजहांपुर में चोरी के बाद अलमारी को दिखाते सलीम अख्तर। संवाद

शाहजहांपुर। बेटे को बुखार आने पर अस्पताल में दिखाने गए मोहल्ला तिलहरजई निवासी किसान फहीम अख्तर के बंद मकान के ताले तोड़कर रविवार की रात चोर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिला है।

फहीम के बेटे मिर्जा हम्माद को रविवार को तेज बुखार आ गया था। वह बेटे को दवा दिलाने के लिए जलालनगर में अपने ससुर डॉ. जुग्गन के अस्पताल पर चले गए। रात अधिक होने के चलते परिवार समेत ससुराल में ही रुक गए। रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोरों ने फहीम के बंद मकान को निशाना बना लिया। मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद अंदर का लॉक भी रॉड से खोल लिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर फरार हो गए। सुबह ताला टूटा देखकर मोहल्ले वालों की सूचना पर फहीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने हद्दफ चौकी पर मामले की तहरीर दी। फहीम ने बताया कि सोने के हार, अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट समेत करीब आठ लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। सूचना पर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

नकदी और जेवर के अलावा नहीं उठाई कोई चीज : रात में चोरों के ताला तोड़ने के दौरान पड़ोसी जाग गए थे। उन्होंने छत से नीचे झांका, लेकिन चोर नजर नहीं आए। इसके बाद पड़ोसी जाकर सो गए। चोरों ने ताला तोड़ने के बाद नकदी और जेवर ही ले गए। शेष चीजों को हाथ भी नहीं लगाया। माना जा रहा है कि घटना को दो से तीन लोगों ने अंजाम दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button