पीलीभीत

Pilibhit News: अधिवक्ता की स्कूटी में टक्कर मारी, रुपये छीनने का आरोप

Connect News 24

Advocate's scooter hit, accused of snatching money

घायल अ​धिवक्ता शकुस मिश्रा । स्रोत – स्वय

पीलीभीत। दीपावली पर कचहरी से पूजन कर लौट रहे अधिवक्ता की स्कूटी में बाइक सवार ने टक्कर मार दी और मारपीट भी की। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्ला शाह निवासी अधिवक्ता शकुश मिश्रा दीपावली पर कचहरी स्थित अपने चैंबर में पूजा करने गए थे। शाम सात बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। पूर्व विधायक सन्नू लाल विधायक के घर के पास सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर उक्त लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

आरोप है कि उक्त लोगों ने अधिवक्ता के गले में पड़ी सोने की चेन, अंगूठी और जेब में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए। इसके बाद राहगीरों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि वाहन की टक्कर होने के कारण दोनों लोगों में विवाद हो गया था। रुपये छीनने की बात गलत है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button