पीलीभीत

Pilibhit News: एंबुलेंस चालक ने कार सवार को मारी टक्कर, फिर लगाई पिटाई

Connect News 24

गजरौला। रिश्तेदारी से घर लौट रहे कार सवार को एंबुलेंस चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार के आगे एंबुलेंस लगाकर कार चालक के साथ मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कस्बा गजरौला के रहने वाले अंकित चौहान दीपावली पर जमुनिया क्षेत्र स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे वह लौट रहे थे। इसी दौरान मुड़ैला पुलिया के निकट पीछे से आ रही सरकारी एंबुलेंस के चालक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने कार के आगे एंबुलेंस को लगा दिया। इसके बाद एंबुलेंस से तीन लोग उतरे और युवक के साथ बदतमीजी करने लगे।

तीनों लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चालक ने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई। युवक ने मामले की तहरीर गजरौला पुलिस को दी है। गजरौला पुलिस ने अब तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button