पीलीभीत

Pilibhit News: किशोर से कुकर्म, शिकायत करने पर परिजन को पीटा

Connect News 24

बीसलपुर। खेत पर गए बालक के साथ युवक ने कुकर्म किया। बालक का परिवार जब शिकायत करने गया तो आरोपी युवक के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। बालक के चाचा व मां निजी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन बीसलपुर पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र मंगलवार को खेत पर गया था। वहां मौजूद पड़ोसी गांव के एक युवक ने पुत्र के साथ कुकर्म किया। बालक ने घर आकर घटना की जानकारी दी। बालक की मां और चाचा जब आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपी और उसके घरवालों ने हंसिया मारकर किशोर की मां और चाचा को घायल कर दिया। इसी बीच बालक के पिता घर आए तो उन्हें मामले की जानकारी दी गई।

बालक का पिता जब आरोपी के घर शिकायत करने गया तो आरोपी और उसके घरवालों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर के पिता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोर के घायल चाचा और मां को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button