पीलीभीत

Pilibhit News: बैडमिंटन खिलाड़ियों को मुफ्त मिलेंगी शटलकॉक

Connect News 24

खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उठाया कदम

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार की ओर से उनको अब शटलकॉक मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी। विभागीय जिम्मेदारों ने उम्मीद जताई है कि इससे खेल के प्रति युवाओं का रुझान और बढ़ेगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में आए दिन नए कदम उठा रही है। हाल ही में जिले को बैडमिंटन के खेल से भी जोड़ा गया है। खिलाड़ियों का रुझान बढ़े इसके लिए कई सुविधाएं भी दी जा रहीं हैं। अब तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान शटलकॉक का खर्च स्वयं उठाना पड़ता था। बाजार में एक दर्जन वाले शटलकॉक के डिब्बे की कीमत 1200 से लेकर 1400 रुपये होने के कारण खिलाड़ियों को खरीदने में दिक्कत होती थी। इसी कारण अधिकतर खिलाड़ी इसे खरीदने से कतराते थे। इसका असर उनके प्रशिक्षण पर भी पड़ता था। नई व्यवस्था में अब प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को शासन की ओर से शटलकॉक मुफ्त में दी जाएंगी।

शासन की ओर से खिलाड़ियों को मुफ्त में शटल कॉक मुहैया कराने की बात कही गई है, मई महीने के अंत तक जो खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं, उन्हें सुविधा का लाभ दे दिया जाएगा।

– राजकुमार जिला क्रीड़ा अधिकारी, पीलीभीत


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button