बरेली

BAREILLY NEWS : पत्नी का किया कत्ल फिर खुद भी दे दी जान

Connect News 24

BAREILLY NEWS : पत्नी का किया कत्ल फिर खुद भी दे दी जान


By: Inextlive | Updated Date: Wed, 15 Nov 2023 01:30:59 (IST)




बरेली (ब्यूरो)। पति-पत्नी की आपसी कलह में पति हैवान बन बैठा. उसने पत्नी की खुरपी से गोदकर हत्या कर दी. जमीन पर खून से लथपथ पत्नी का शव छोड़ वह खुद सुसाइड कर जान देने के लिए फंदे पर लटक गया. गनीमत रही कि तब तक उसके छोटे भाई ने देख लिया और पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतार लिया.

बरेली (ब्यूरो)। पति-पत्नी की आपसी कलह में पति हैवान बन बैठा। उसने पत्नी की खुरपी से गोदकर हत्या कर दी। जमीन पर खून से लथपथ पत्नी का शव छोड़ वह खुद सुसाइड कर जान देने के लिए फंदे पर लटक गया। गनीमत रही कि तब तक उसके छोटे भाई ने देख लिया और पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतार लिया। पड़ाोसियों ने फंदे से उतार कर उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी देर शाम मौत हो गई। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

दीपावली मनाने आया था घर
अलीगंज के इस्लामनगर उर्फ दलीपुर निवासी रामेश्वर दयाल उर्फ मैंकू की शादी सीमा मौर्य से नौ वर्ष पहले हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि रामेश्वर सीमा के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दीपावली मनाने के लिए वह गांव आया था। दीपावली के बाद दंपति उत्तराखंड के नानकमत्ता में मेला देखने चले गए। मंडे की सुबह लौटने के बाद से दोनों में कलह शुरू हो गई। पड़ोसियों के अनुसार इससे पहले भी दोनों में अक्सर विवाद होता था।

कुछ दूरी पर था शव
आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले रामेश्वर ने पत्नी की अंगुली भी काट दी थी। मंडे को एक बार फिर दोनों में कलह हुई। आधा घंटा तक कमरे में पत्नी की चीखें सुनाई देती रहीं। इसके बाद दोनों की आवाजें आना बंद हो गईं। इससे लोगों को अनहोनी की आशंका हुई तो कुछ लोगों ने खिडक़ी से झांककर देखा तो रामेश्वर रस्सी से बनाए फंदे से लटका था। इस बीच उसका छोटा भाई भी मौके पर पहुंच गया। सभी ने दरवाजा तोडक़र उसे तुरंत नीचे उतारा। लोगों ने देखा कि कुछ दूर फर्श पर सीमा का लहूलुहान शव पड़ा था।

सिर पर किए प्रहार
पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह में उसने पत्नी को कमरे में बंदकर खुरपी से प्रहार किए। सीमा की पीठ में चार गहरे घाव थे, चूडिय़ां टूटी पड़ी थीं। इससे अनुमान लगाया जा रहा कि मारपीट के दौरान रामेश्वर ने उनकी पीठ पर प्रहार किए। वह छटपटाकर जमीन पर गिरीं तो गर्दन-गले पर भी पांच बार खुरपी से बार किए, जिससे अधिक ब्लीडिंग हो गई और उनकी मृत्यु हो गई। एक प्रहार सिर पर भी किया गया।

नौ वर्ष पहले हुई थी शादी
रामेश्वर के छोटे भाई भरत ने घटना की जानकारी सीमा के मायके वालों को दी तो वे अलीगंज से आए। उन्होंने बताया कि नौ वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। कुछ समय से रामेश्वर सीमा को प्रताडि़त करने लगा था। इस कारण पांच वर्षीय बड़े बेटे सनी को उन लोगों ने ननिहाल में रोक लिया, जबकि तीन वर्षीय छोटा बेटा श्रीकांत घटना के समय पड़ोसी के घर खेलने गया था। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि घटना का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है। सीमा के मायके वालों की ओर से शिकायती पत्र मिला है। उस के आधार पर ही एफआईआर पंजीकृत कराई जा रही है। दोनों पक्षों का कहना है कि रामेश्वर दयाल कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button