बरेली

Bareilly: जल आकाश कंपनी के गोदाम में हुई डकैती का खुलासा, आठ बदमाश गिरफ्तार, चार फरार

Connect News 24

Eight robbers arrested for robbery in Jal Akash warehouse in Bareilly

पुलिस ने दबोचे डकैती के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में जल आकाश कंपनी के गोदाम में हुई डकैती का खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चार बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। इनमें नवाबगंज का कबाड़ी भी शामिल है, जो चोरी डकैती का माल कम दाम में खरीद लेता था। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

चौकीदारों को बंधक बनाकर की थी वारदात 

नौ नवंबर की रात जल आकाश के गोदाम में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार तुलाराम व राज खां को बंधक बनाकर करीब आठ लाख रुपये कीमत का माल लूट लिया था। वह लोहे का सामान लोडर में लादकर ले गए थे। विरोध करने पर चौकीदारों की पिटाई की थी। गोदाम के सुपरवाइजर राजेश यादव ने तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार दिया था। एसएसपी ने पुलिस को फटकार लगाई, तब रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी ने घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंडिया नहर की पुलिया से आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। चार बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। इन बदमाशों ने जल आकाश के गोदाम में चौकीदारों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों की निशानदेही पर लूट और चोरी किए गए माल समेत दो गाड़ियां बरामद की गई हैं। सभी बदमाशों पर अलग-अलग थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button