बरेली

Bareilly: मौलाना तौकीर रजा नजरबंद, मस्जिद के बाहर पहरा; फलस्तीन में मारे गए लोगों के लिए दुआ का किया है एलान

Connect News 24

Maulana Tauqeer Raza under house arrest in Bareilly

मौलाना तौकीर रजा खान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शुक्रवार को सामूहिक दुआ से पहले ही मौलाना तौकीर रजा खान को घर में नजरबंद कर दिया गया है। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने फलस्तीन में मारे गए लोगों के लिए सामूहिक दुआ करने का एलान किया है। पहले यह इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में होनी थी, मगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इस पर मौलाना ने नौ महला मस्जिद में सामूहिक दुआ करने का एलान किया है। इसको देखते हुए मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। आसपास के रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। मौलाना तौकीर रजा खां और उनके साथियों के घरों के बाहर भी पुलिस का बड़ा पहरा है। 

मस्जिद और आईएमसी नेताओं के घरों के बाहर पहरा 

आईएमसी की ओर से नौमहला मस्जिद में दोपहर 2:30 बजे जुम्मे की नमाज के बाद सामूहिक दुआ होना है। फिलहाल दोपहर से पहले आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा खान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निवास पर पुलिस का पहरा लग गया है। आईएमसी नेता डॉक्टर नफीस खान, मुनीर इदरीसी, नदीम खान आदि के घरों के बाहर प्रशासन ने फोर्स बिठा दिया है। हालांकि किसी के आने जाने पर अभी तक कोई रोक नहीं लगाई गई है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button