बरेली

Bareilly News: रेलकर्मी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में करा सकेंगे कैशलेस इलाज

Connect News 24

बरेली। गंभीर बीमारियों की स्थिति में रेलकर्मियों को सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए अब रेलवे अस्पताल से रेफर कराने की बाध्यता नहीं रहेगी। रेलवे बोर्ड ने पुराने आदेश को वापस ले लिया है। रेल कर्मचारी अब रेलवे के पैनल में शामिल अस्पतालों में सीधे भर्ती होकर कैशलेस इलाज करा सकेंगे। एनई रेलवे मजदूर यूनियन काफी समय से व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रही थी। यूनियन की मांग पर रेल बोर्ड ने पुराने आदेश को वापस ले लिया है। नए आदेश में कर्मचारियों को सीधे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती होकर कैशलेस इलाज कराने की सुविधा दी गई है। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में बोर्ड की ओर से जारी आदेश प्राप्त हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button