One UP-One Card: ई-बसों में प्री-पेड कार्ड से कर सकेंगे यात्रा, किराये में मिलेगी 10 फीसदी छूट

इलेक्ट्रिक बस
– फोटो : संवाद
विस्तार
ई-बसों में सफर करने में कैश की झंझट जल्द ही खत्म हो जाएगी। सोमवार से ई-बसों में वन यूपी-वन कार्ड सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इस कार्ड पर यात्री प्रदेश के बरेली समेत 16 महानगरों में संचालित हो रही ई-बसों में कैशलेस यात्रा कर सकेंगे। इस कार्ड पर यात्रा करने पर किराये में 10 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी।
पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार ई-वाहनों के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर दे रही है। भविष्य में रोडवेज के बेड़े में भी ई-बसें शामिल करने की योजना है। फिलहाल, प्रदेश के 16 महानगरों में सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड के तहत सेवाएं संचालित की जा रही हैं। प्री-पेड कार्ड में यात्री को रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज पर कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लगेगा।
ये भी पढ़ें– Bareilly: मेरे रुपये चुराता है पति… शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची पत्नी, बताई चौंकाने वाली वजह
वहीं, परिचालकों को टिकट बनाने की झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा ई-बसों से यात्रा करने के लिए मासिक टिकट सुविधा भी शुरू की जाएगी। स्वालेनगर डिपो में सोमवार से इसके लिए काउंटर खोल दिया जाएगा। साथ ही, परिचालकों के पास भी यह कार्ड उपलब्ध होगा।


