बरेली
VIDEO : बरेली के फरीदपुर में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या, घर में पड़ा मिला शव
बरेली के फरीदपुर में 70 साल के राममूर्ति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या का आरोप उनके सौतेले बेटे पर है। रविवार दोपहर मोहल्ले के लोगों ने बुजुर्ग का शव घर के अंदर पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल पर गहनता से जांच पड़ताल की। आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस की जांच मकान को लेकर विवाद की बात सामने आई है।



