Bareilly News: फरीदपुर में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या, घर में पड़ा मिला शव; सौतेले बेटे पर आरोप
मृतक के घर में खड़ी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में 70 साल के राममूर्ति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या का आरोप उनके सौतेले बेटे पर है। रविवार दोपहर मोहल्ले के लोगों ने बुजुर्ग का शव घर के अंदर पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल पर गहनता से जांच पड़ताल की। आरोपी सौतेले बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
फरीदपुर नगर के मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी राममूर्ति (70) ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के साथ एक लड़का आया था। बाद में दूसरी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। उसके बाद दूसरी पत्नी की भी मौत हो गई थी।



