शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्कूली वाहनों के खिलाफ चला अभियान, किए गए 35 चालान

Connect News 24

शाहजहांपुर/बंडा। मानकों के विपरीत संचालित स्कूल वाहनों के विरुद्ध उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान 35 चालान किए गए। अभियान 21 नवंबर तक चलेगा।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एसबी पांडेय ने टीम के साथ शनिवार को विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। एक निजी वाहन स्कूली बच्चों काे ले जाता नजर आया। उसका मौके पर चालान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य अभियोगों में कुल 35 चालान किए गए। बंडा में परमिट, फिटनेस, बीमा समाप्त होने एवं क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने आदि अभियोग में आठ वाहनों के विरुद्ध चालान किया है। पीटीओ होरी लाल वर्मा ने बताया कि स्कूली वाहनों की चेकिंग जारी रहेगी । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button