शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शिवम हत्याकांड में चार के खिलाफ एफआईआर

Connect News 24

FIR against four in Shivam murder case

शिवम गुप्ता का फाइल फोटो । स्रोत परिवार

शाहजहांपुर। शिवम हत्याकांड में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में कटरा थाना पुलिस, एसओजी के साथ बरेली पुलिस भी जांच में जुटी हैं। संभावना जताई जा रही है कि शिवम की हत्या बरेली में करने के बाद शव कटरा क्षेत्र में फेंक दिया गया हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है।

बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव दलपुरा निवासी शिवम गुप्ता (28) सेटेलाइट बस अड्डे से कटरा तक ईको कार चलाकर सवारी ढोने का काम करते थे। शिवम का शव शुक्रवार दोपहर को थाना कटरा क्षेत्र में स्टेशन के पीछे पौकी रोड पर गन्ने के खेत के पास पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर गहरी चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। खुली चोट के अलावा सिर पर बंद चोटों के भी निशान हैं। शिवम के छोटे भाई प्रशांत ने कटरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में सेटेलाइट के पास रहने वाले अक्षय गुप्ता से अपनी बहन शिखा की शादी जुलाई 2022 में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। इस मामले पहले चार लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट भी हुई थी जिसमें शिवम गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस मामले में शिवम के परिजनों की तरफ से मुकदमा भी कराया गया था। तब से शिखा अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि इसी रंजिश में अक्षय गुप्ता, ससुर रामसेवक गुप्ता, देवर अर्जुन गुप्ता और मुकुल गुप्ता ने हत्या करके शव फेंक दिया है।

तीन टीमें कर रही तफ्तीश

इस मामले थाना कटरा पुलिस, एसओजी टीम और बरेली पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिवम की ईको कार बरेली से बरामद कर ली है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बरेली में हत्या करने के बाद शव कटरा में फेंका गया है।

मामले में वादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। जांच में स्पष्ट होने के बाद ही हत्यारों को जेल भेजा जाएगा। -प्रयांक जैन, सीओ तिलहर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button