शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: अवैध रूप से ई-टिकट बेचने के आरोप में कंप्यूटर सेंटर संचालक को पकड़ा
शाहजहांपुर। अवैध रूप से टिकट बेचने के मामले में आरपीएफ ने शनिवार को निगोही के हमजापुर से तिलहर जाने वाली रोड पर एक कंप्यूटर सेंटर संचालक को हिरासत में लिया है।
टीम ने उसके कंप्यूटर समेत अन्य सभी समान को भी कब्जे में लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि कंप्यूटर संचालक ई-टिकट बगैर व्यावसायिक आईडी के निजी आई पर बेचने का काम कर रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद