शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 14 शहरों में अब ई-बसों में करें कैशलेस सफर

Connect News 24

शाहजहांपुर। वन कार्ड योजना के तहत स्मार्ट मोबिलिटी कार्ड जारी किया गया है। इसका प्रयोग ई-बस में कैशलेस सफर में किया जा सकेगा। यानी यात्रा के दौरान किराया चुकाने के लिए नकदी देने की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं 10 प्रतिशत की छूट भी किराए में मिलेगी।

जिले में 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। इनमें रोजाना तमाम लोग सफर करते हैं। उनके लिए कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा दी गई है। इसका इस्तेमाल यात्रा के दौरान किया जा सकेगा। चार्जिंग स्टेशन व डिपो प्रभारी संदीप लाहा ने बताया कि शहरवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। अब वे बिना कैश इलेक्ट्रिक बस में सफर कर सकेंगे। सिर्फ शाहजहांपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के 14 शहरों में वह इस कार्ड की मदद से सफर किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ कैश रखने का झंझट खत्म होगा बल्कि उनको यात्रा में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और अभी यह कार्ड कंडक्टर द्वारा यात्रियों को नि:शुल्क दिया जाएगा। इसको रिचार्ज करवाना होगा। वहीं इस कार्ड के जरिए अभी आने वाले समय में कई और सुविधाएं भी दी जाएंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button