शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चौड़ी की जाएंगी कार्तिक मेला क्षेत्र की सड़कें

Connect News 24

Roads of Kartik Mela area will be widened

ढाईघाट कार्तिक मेले में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते सीडीओ व एसपी ग्रामीण। स्रोत जिलापंचायत

मिर्जापुर। ढाईघाट में 23 नवंबर से शुरू हो रहे कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए बनाई गईं अस्थायी सड़कें चौड़ी की जाएंगी। यह निर्देश शनिवार को मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद दिया। ।

शनिवार को सीडीओ एसबी सिंह, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, एसडीएम महेश कुमार कैथल ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीडीओ एसबी सिंह ने मेला परिसर में निर्माणाधीन अस्थाई सड़कों को चौड़ा बनाने, श्रद्धालुओं के सुरक्षित गंगास्नान के लिए 12 गोताखोरों के स्थान पर 25 गोताखोर और दो मोटर बोट के स्थान पर चार मोटर बोट हायर करने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी को दिए।

एसडीएम महेश कुमार कैथल ने मेले में साफ-सफाई रखने तथा श्रद्धालुओं के लिए कम से कम दो सौ सार्वजनिक शौचालय बनवाने के लिए अपर मुख्याधिकारी और मेलाबाबू अनिल कुमार द्विवेदी को निर्देशित किया। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार तोमर को मेले की सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कहा। उन्होंने मेले के दौरान पुलिस के लगातार गतिशील रहने के लिए निर्देशित किया ताकि श्रद्धालुओं को सड़क पर लगने वाले जाम से परेशान न होना पड़े।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button