मदर्स डे : बच्चों ने किया नृत्य और माताएं की गईं सम्मानित

मदर्स पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर माताओं से कराया गया पुस्तकों का वितरण। संवाद
– बच्चों के प्रस्तुतिकरण पर बजीं तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मदर्स डे पर रविवार को कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों ने मां के प्रति प्यार का इजहार किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश करके लोगों का दिल जीत लिया।
मदर्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या शीबा खानव विद्यालय प्रबंधक राजेश यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माताओं का स्वागत करते हुए छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। इसके बाद नाटक और गीतों की प्रस्तुति की गई। माताओं को सम्मानित करने के लिए स्कूल ने उनके द्वारा बुक बैंक का उद्घाटन कराया और उन्हीं से छात्राओं को मुफ्त पुस्तकें वितरित कराईं। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों व माताओं का आभार जताया। उझानी। किड्स प्लेनेट स्कूल और लवली एंजिल स्कूल में भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके धूम मचा दी। बच्चों ने एकल नृत्य भी किया। इस दौरान मेधावी बच्चों की माताओं को सम्मानित किया गया। किड्स प्लेनेट स्कूल में अरनव गर्ग, इफ्फत, धन्वी शर्मा, दिव्यांश साहू, आराध्य सक्सेना, रेहांश जैन, प्रज्ञा, गिन्नी आदि ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। आरजू, हितांश, मिष्ठी, परी और पारूल का एकल नृत्य सराहा गया। स्कूल की संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों को पुरस्कृत किया। शिवानी, शुभी, लक्ष्मी, जूही,फातिमा, दामिनी, सोनम आदि मौजूद रहीं।
इसके अलावा लवली एंजिल स्कूल में बच्चों के कार्यक्रम के बाद प्रबंधिका शशि भार्गव ने मेधावी बच्चों की माताओं को सम्मानित किया। उन्हें बच्चों की देखभाल शैक्षिक माहौल के अनुरूप करने की सलाह दी। कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने की जरूरत अधिक है। प्रधानाचार्या साधना गुप्ता, शिवानी गुप्ता, सवा अख्तर, साक्षी, शाक्य, दीक्षा, साक्षी यादव, अदिति वार्ष्णेय और संगीता का कार्यक्रम में सहयोग रहा।
बिल्सी। शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में सांसद संघमित्रा मौर्य ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। बच्चों ने स्वागत गान की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने टॉप टेन मदर्स को बैज लगाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि संघमित्रा मौर्य को विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा एवं चेयरमैन कमलेश शर्मा ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर को आरती शर्मा ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शुभम शर्मा, आरती शर्मा, कृतज्ञ गौड़, आयुष गौड़ समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

मदर्स पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर माताओं से कराया गया पुस्तकों का वितरण। संवाद


