बरेली

Bareilly News: मंगेतर करता था वीडियो कॉल, शादी से पहले युवती के सामने रखी शर्मनाक शर्त, मना किया तो…

Connect News 24

When the girl opposed to have a relationship fiance refused to marry in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में युवती ने शादी से पहले घर से बाहर आकर मिलने और संबंध बनाने का विरोध किया तो मंगेतर ने 10 लाख रुपये और कार देने की शर्त रखकर शादी से इनकार कर दिया। आरोपी मंगतेर फौजी है। पीड़ित युवती ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव के एक किसान ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी छह माह पहले देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव शरीफनगर में तय की थी। लड़का सेना में जवान है। रिश्ता तय होने के बाद 14 दिसंबर, 2022 को तिलक समारोह की रस्म भी पूरी हो गई। उसने सामर्थ्य के मुताबिक ढाई लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चेन और अन्य सामान लड़के वालों को दिया। शादी 14 मई 2023 को होनी तय हुई।

आरोपी करता था वीडियो कॉल 

आरोप है कि पांच फरवरी, 2023 को लड़के वालों ने लड़की के पिता को बुलाया और दहेज देने की बात की। किसान ने यूकेलिप्टस और भैंसें बेच दी और आठ लाख रुपये लड़के के पिता को दे दिए। पांच फरवरी को लड़के ने युवती को मोबाइल दिया और उससे वीडियो कॉल के जरिये बातें करने लगा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button