शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भाजपा-सपा करेंगी हार की समीक्षा, बसपा की जिला कमेटी में बदलाव की संभावना

Connect News 24

BJP-SP will review defeat, possibility of change in district committee of BSP

रजनीश गुप्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव में उत्साह के साथ उतरीं पार्टियां अपनी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकीं। सत्तारूढ़ दल का जिले की सभी सीटों को जीतने का सपना अधूरा रह गया। दूसरी ओर सपा अपना किला नहीं बचा सकी।

महापौर की हार का सबसे बड़ा झटका सपा को ही लगा है। नगर पंचायतों में प्रदर्शन काफी खराब रहा है। वहीं बसपा को कहीं से राहत नहीं मिल सकी। कांग्रेस को निकाय चुनाव में जरूर ऑक्सीजन मिली है। मतगणना निपटने के बाद राजनीतिक पार्टियां अपने प्रदर्शन को लेकर समीक्षा करेंगीं। बसपा के मुख्य जोन को-आर्डिनेटर ने स्वीकार किया कि टिकट वितरण में चूक होने से हार हुई।

जलालाबाद सीट गंवाईं, नगर पंचायतों में भी खराब प्रदर्शन

– नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पास महापौर की सीट जीतने के अलावा कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। भाजपा ने जलालाबाद की पालिकाध्यक्ष की सीट गंवा दी। नवसृजित कलान, अल्हागंज, खुदागंज और पुवायां नगर पालिका पर भाजपा जरूर जीती लेकिन अन्य जगह प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा।

जलालाबाद में निवर्तमान चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता का टिकट कटने के बाद से कार्यकर्ता खफा थे। निर्दलीय लड़े मनेंद्र दूसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर खिसक गया। चुनाव में हार के बाद संगठन समीक्षा करने की तैयारी में है। भितरघात करने वालों को चिह्नित करने के बाद संगठन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका में लाज बची, समीक्षा करेगी सपा

– जिले में सपा की साइकिल सिर्फ नगर पालिका के चुनावों में दौड़ सकी। शहर में अपना किला गंवाने वाली सपा का प्रदर्शन नगर पंचायतों में काफी खराब रहा। निगोही में समर्थित प्रत्याशी मनोज वर्मा के अतिरिक्त कोई जीत दर्ज नहीं कर सका। जलालाबाद और तिलहर की जीत ने सपा की लाज जरूर बचा ली। नगर निगम में पार्टी के प्रत्याशी के तीसरे नंबर पर आने और 44 टिकटों में कोई पार्षद नहीं जीतने पर सपा की काफी किरकिरी हुई। सपा हार की समीक्षा करने की तैयारी में है। रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी गई है।

कांग्रेस ने सपा से नगर पंचायत छीनी

– कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं था। फिर भी पार्टी के नेताओं ने अपना पूरा दम लगाकर जिले में बेहतर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निकहत इकबाल ने चुनाव में 50484 वोट हासिल किए, जबकि पिछले नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस मात्र छह सौ वोट ही पा सकी थी। बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। नगर पंचायत कांट में कांग्रेस ने सपा से नगर पंचायत छीनी। पिछले चुनाव में सपा ने कांग्रेस को 800 वोटों से हरा दिया था। इसी तरह कटरा में कांग्रेस ने नगर पंचायत में जीत दर्ज की।

जिला संगठन पर फोड़ा हार का ठीकरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी रिपोर्ट

– नगर निकाय चुनाव में बसपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। महापौर के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी शगुफ्ता अंजुम मात्र 5543 वोटों पर सिमट कर रह गईं। नगर पालिका व नगर पंचायतों में भी बसपा कोई कमाल नहीं कर सकी। बरेली मंडल के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर उदयवीर सिंह ने चुनाव में हार को लेकर टिकट वितरण सही तरीके से नहीं होने की बात कही है। संगठन का मानना है कि स्थानीय संगठन में सब ठीकठाक नहीं है। जिताऊ लोगों को टिकट नहीं मिला। जिला पदाधिकारियों ने गुमराह कर टिकट का वितरण करा दिया। पूरे मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जिलास्तर में बदलाव भी किया जा सकता है।

हार की समीक्षा की जाएगी

भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि एक-दो दिन में बैठक कर जिन सीटों पर प्रत्याशी हारे हैं उनकी समीक्षा की जाएगी। फीडबैक लेकर भीतरघात करने वालों पर कार्रवाई होगी।

हमने बेहतर प्रदर्शन किया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि हमने कुछ ही स्थानों पर प्रत्याशी उतारे थे। जहां पर बेहतर प्रदर्शन किया है। सत्ता पक्ष के इशारे पर मतों का ध्रुवीकरण होने से कुछ जगह पर प्रत्याशी हारे हैं।

हार की कमियों पर होगी चर्चा

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की हार पर जल्द ही चर्चा होगी। कहां क्या कमी रह गई इस पर बात होगी। पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी गई है।

– बसपा के मुख्य जोन को-आर्डिनेटर उदयवीर सिंह ने बताया कि टिकट बंटवारे में गलती हुई। जिन्हें टिकट दिया गया। वह मजबूती से चुनाव नहीं लड़ सके। चुनाव की समीक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद करेंगी।

रजनीश गुप्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

रजनीश गुप्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

रजनीश गुप्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

रजनीश गुप्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

रजनीश गुप्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

रजनीश गुप्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button