बदायूं

Budaun News: सड़कों से लेकर खेतों तक सिर पर लटक रही मौत कई जिंदगियां लील चुकी

Connect News 24

Death is hanging over the heads from roads to fields, many lives have been taken away.

इस्लामनगर कस्बे में कंभे पर बिजली के तारों की जर्जर हालत। संवाद

बदायूं। जिले में सड़कों से लेकर खेतों और घरों के ऊपर मौत लटक रही है। हाईटेंशन लाइनें ढीली होकर इस कदर नीचे लटक रही हैं कि अगर धोखे से भी कोई हाथ उठा दे जान जाना तय है। हर साल 20 से ज्यादा लोगों की जान हाईटेंशन लाइनों के टूटने और नीची होने से जा रही है, लेकिन ऊर्जा निगम के अफसर इसके प्रति कतई गंभीर नहीं है। लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बन चुकीं ये लाइनें अब काबून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनती जा रही हैं।

हर माह कहीं न कहीं लाइन टूटने या तारों की चपेट में आकर लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं, इसके बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी इनमें सुधार का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि शासन स्तर से विभिन्न योजनाओं के जरिये लाइनों की मरम्मत और उनके सुदृढ़ीकरण के लिए हर साल मोटा बजट मिलता है। कोई भी हादसा होने पर जब जनाक्रोश फूटता है तब कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई जाती है, लेकिन वक्त के साथ सबकुछ भुला दिया जाता है।

जुलाई 2023 में बिसौली कस्बे में हाईटेंशन लाइन टूटने से बड़ा हादसा हुआ था। डीपी यादव रोड निवासी साजिद, उनकी पत्नी इशरत बी उर्फ खिल्लो, 27 वर्षीय बेटी निक्की, 25 वर्षीय बेटा अरुण उर्फ अल्लू और छोटा बेटा अनीफ घर के बाहर चारपाइयां डालकर सो रहे थे, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया था, इससे इशरत बी, निक्की और अरुण की मौत हो गई थी। दो लोग झुलस गए थे।

घटना को लेकर जनाक्रोश भड़का तो अधिशासी अभियंता रामलाल, सहायक अभियंता रामगोपाल, जेई मोहम्मद मियां कुरैशी और एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, लेकिन इन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होना तो दूर उन्हें बिसौली से हटाया तक नहीं गया है। बिसौली नगर ही नहीं जिले के हर इलाके में बिजली के तार आज भी मौत बनकर लटक रहे हैं।

हाईटेंशन लाइन टूटने से हुई थी युवक की मौत

– कुंवरगांव कस्बे से बनेई रोड पर 13 फरवरी 2023 की रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा था, जिसकी चपेट में आने से 27 वर्षीय प्रभुदयाल की मौत हो गई था। वह कस्बे से अपना मेडिकल स्टोर बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार काफी समय से टूटा पड़ा था। प्रभुदयाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अगर तार नहीं टूटता तो उसका परिवार नहीं उजड़ता।

सहसवान में गई थी दो युवकों की जान

– सहसवान कस्बे में एक के बाद एक करके दो हादसे हो चुके हैं। पहला हादसा पांच सितंबर 2023 को अकबराबाद चौराहे पर हुआ था। उस दिन ग्राम बाजपुर निवासी कासिम (28) अपनी बाइक सही कराने आया था। तभी अचानक उसके ऊपर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरा हादसा 26 अक्तूबर को हुआ था। उस दिन शहबाजपुर निवासी शाहरुख (30) अपने दोस्त के साथ चौराहे पर सरिया लेने आया था। सरिया लाइन से छू जाने से उसकी जान चली गई थी।

ट्रैक्टर का साइलेंसर छू जाने पर किसान ने गंवाई थी जान

बिल्सी इलाके में ऊर्जा निगम की अनदेखी के चलते 17 नवंबर को किसान सुरेंद्र कुमार उर्फ पाली की मौत हो गई थी। सुरेंद्र ट्रैक्टर से दिधौनी-बादशाहपुर के खेतिहार इलाके में गेहूं की बुवाई करने गए थे। जोताई के दौरान खेत में लटक रही हाईटेंशन लाइन से उनके ट्रैक्टर का साइलेंसर छू गगया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। क्षेत्र के लोग कई बार लाइन ऊंची कराने की मांग कर चुके थे, लेकिन इस हादसे के बाद भी लाइन ठीक नहीं हुई है।

खेत से काम छोड़कर भाग गए थे मजदूर

सिलहरी। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के सिलहरी उपकेंद्र से बल्लिया गांव को हाईटेंशन लाइन जा रही है। यह लाइन कई खेतों में मौत की तरह की लटक रही है। यहां कब और किस समय हादसा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। गांव के मनोज शर्मा और रक्षपाल शर्मा के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। रविवार को उनके पड़ोसी जगपाल दिनेश के खेतों में मजदूर गन्ना छिलाई का काम कर रहे थे। एक मजदूर करंट लगने से बाल-बाल बच गया। इससे मजदूरों ने काम छोड़ दिया। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। किसान ने उन्हें काफी मनाया लेकिन मजदूर नहीं माने और काम छोड़कर खेत से चले गए।

वर्ष 2022 में आई थी रिवैंप योजना

– वर्ष 2022 में रिवैंप योजना आई थी। इस योजना के तहत जिले में लाइन ऊंची कराने का काम चल रहा है। बिल्सी कस्बा, आसफपुर, कादरचौक समेत कई जगह लाइन भी ऊंची हो चुकी हैं। कुछ अन्य जगह काम चल रहा है।

– जिले में हाईटेंशन लाइन ऊंची कराने को लेकर विद्युत निगम को पत्र लिखा जा चुका है। बिसौली हादसे को लेकर भी हमने कहा था लेकिन अगर विद्युत निगम के अधिकारी सुधार नहीं लाएंगे तो इसको लेकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी और शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा। – मनोज कुमार, डीएम

– जिले के कई क्षेत्रों में लाइनें ऊंची कराने का काम चल रहा है। कुछ इलाकोें में हो भी गई हैं। जहां लाइन अभी ऊंची नहीं हुई है। वहां ऊंची कराई जाएगी। – अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम

इस्लामनगर कस्बे में कंभे पर बिजली के तारों की जर्जर हालत। संवाद

इस्लामनगर कस्बे में कंभे पर बिजली के तारों की जर्जर हालत। संवाद

इस्लामनगर कस्बे में कंभे पर बिजली के तारों की जर्जर हालत। संवाद

इस्लामनगर कस्बे में कंभे पर बिजली के तारों की जर्जर हालत। संवाद

इस्लामनगर कस्बे में कंभे पर बिजली के तारों की जर्जर हालत। संवाद

इस्लामनगर कस्बे में कंभे पर बिजली के तारों की जर्जर हालत। संवाद

इस्लामनगर कस्बे में कंभे पर बिजली के तारों की जर्जर हालत। संवाद

इस्लामनगर कस्बे में कंभे पर बिजली के तारों की जर्जर हालत। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button