बदायूं

Budaun News: सफाई और प्रकाश व्यवस्था रहे दुरुस्त, श्रद्धालुओं को न हो दिक्कत

Connect News 24

Cleanliness and lighting should be in good condition, devotees should not face any problem.

कलक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन

बदायूं। विकास भवन में डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में मेला ककोड़ा की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने सफाई व्यवस्था, लाइटिंग, महिला चेजिंग रूम आदि पर चर्चा करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि मेले में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में रोडवेज और निजी बसों की व्यवस्था की जाए। अस्थायी पशु अस्पताल भी खोला जाए। मेले पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाए। घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएं। महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। इस मौके पर एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, सीओ उझानी शक्ति सिंह, अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।

पर्याप्त मात्रा में लगाया जाए पुलिसबल

-एसएसपी ओपी सिंह ने कहा कि मेले में अस्थायी कोतवाली और चौकियां बनायी जाएंगी, साथ ही मेले में पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में जुआ, मांस, मदिरा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाता है, तो उसके साथ कोई रियायत न बरतते हुए निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

नियमित हो एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग

डीएम ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए नियमित रूप से एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए। मेले में सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों को लगाया जाए। अस्थायी अस्पताल में दिन और रात में पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय की तैनाती की जाए। एंबुलेंस भी उपलब्ध कराए जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button