पीलीभीत
Pilibhit News: मास्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर लौटे सहमी

परविदंर सिह सैहमी ।
पीलीभीत। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फाउंडेशन के तत्वावधान में हैदराबाद में मास्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप हुई। इसमें 50 से 75 वर्ष तक के लोगों ने भाग लिया था।
चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले से बेनहर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर परविंदर सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। परविंदर सिंह सहमी ने 65 से 70 आयु वर्ग में भाग लिया। इनके ग्रुप में 31 खिलाड़ी शामिल थे, जबकि प्रतियोगिता में कुल 220 लोगों ने भाग लिया। संवाद

