शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भाजपा पदाधिकारी का फर्जी लेटरपैड बनाने पर एफआईआर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 21 Nov 2023 12:30 AM IST

जलालाबाद। तीन दिन पहले युवक को मारपीट कर घायल कर देने के मामले में नामजद हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र वाजपेयी के पिता शिवओम वाजपेयी पर अब भाजपा का फर्जी लेटरपैड बनवाकर धन उगाही करने का आरोप लगा है। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना मिर्जापुर के गांव गाजीपुर चिकटिया निवासी भाजपा के जिला मंत्री दिनेश चंद्र मिश्रा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि जलालाबाद के मोहल्ला नवीननगर निवासी शिवओम वाजपेयी अपने नाम से भाजपा का फर्जी लेटरपैड व विजटिंग कार्ड बनवाकर उसके जरिये धन उगाही करते हैं। उनका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उनके इस कार्य से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 17 नवंबर को नगर निवासी गौरव तिवारी ने शिवओम व उनके दो बेटों सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button