Budaun News: बालगृहों का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण
बदायूं। डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति ने शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी स्थित बाल गृह शिशु, मोहल्ला नेकपुर स्थित दत्तक ग्रहण इकाई व खुला आश्रय गृह मोहल्ला प्रेमनगर का निरीक्षण किया। इसमें बच्चों के खाने पीने से लेकर उनकी शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
बाल गृह (शिशु) के सचिव अनूप सक्सेना ने बताया कि बाल गृह (शिशु) में 25 बच्चे, दत्तक ग्रहण इकाई में पांच और खुला आश्रय गृह में 25 बच्चे हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इसके अलावा तीनों गृहों को एक छत के नीचे संचालित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्याम नारायण, अभय कुमार, प्रीति कौशल आदि मौजूद रहे। संवाद