बरेली

Bareilly: सिरौली में डीएपी के लिए मारामारी, लंबी लाइन में लगने के बाद किसानों को मिल पाई खाद

Connect News 24

Long queue of farmers for DAP fertilizer in Sirauli Bareilly

इफको केंद्र पर डीएपी के लिए किसानों की कतार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र में समितियों पर डीएपी भले ही भरपूर हो, लेकिन खाद के लिए किसानों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी किसानों को डीएपी मिल पा रही है। सिरौली में 43 दिन बाद मंगलवार को इफको खाद बिक्री केंद्र पर डीएपी खाद को लेकर मारामारी रही। किसानों को लंबी लाइन में लगकर खाद मिल पाई। 

नवंबर के पहले सप्ताह से गेहूं की बोआई शुरू हो गई लेकिन डीएपी खाद न होने से  किसान मायूस हो रहे थे। जबकि इफको खाद बिक्री केंद्र पर पिछले 12 अक्तूबर के बाद डीएपी खाद  आई ही नहीं थी। जिस कारण छोटे व मध्यवर्गीय किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि 25 दिन पूर्व नगर की प्यास साधन सहकारी समिति पर दो गाड़ी आने से इलाके के किसानों को काफी राहत मिली थी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button