बदायूं

Budaun News: रामजी की बरात में झूम के नाचे अलापुरवासी

Connect News 24

Alapur people danced in Ramji's marriage procession

अलापुर में निकाली गई रामबरात में शामिल श्रीराम,लक्ष्मण की झांकी। संवाद

अलापुर। सोमवार को नगर में भगवान श्रीराम की बरात बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से निकली गई। बरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारी और जयकारे लगाए। बरात में नगर के लोग झूम के नाचे।

बरात का शुभारंभ थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने किया। रामलीला मैदान से शुरू हुई बरात थाना चौराहे से इमलिया नगला मोहल्ला, मेन बाजार, साहूकारा, बजरिया, काजी हाउस मोहल्ला, खेड़ा मोहल्ला आदि स्थानों से होती हुई रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रीराम और लक्ष्मण, काली का अखाड़ा, भारत माता, लैला-मजनू, लव कुश, महर्षि वाल्मीकि समेत एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।

डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरकते चल रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की पुलिस मौजूद रही। बरात में अजीत भारद्वाज, अंबरीश शर्मा, आशीष भारद्वाज, शैलेंद्र पाठक, वीरेंद्र शर्मा, मृत्युंजय पाठक, राहुल दुबे, श्याम प्रकाश आदि का सहयोग रहा।

अलापुर में निकाली गई रामबरात में शामिल श्रीराम,लक्ष्मण की झांकी। संवाद

अलापुर में निकाली गई रामबरात में शामिल श्रीराम,लक्ष्मण की झांकी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button